एनशॉर्ट्स
Video: जानबूझकर स्कूटी को मारी टक्कर, बेंगलुरु पुलिस ने सिखाया बढ़िया सबक, कार जब्त कर भेजा जेल
Karnataka News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक कार ड्राइवर को अपनी कार से जानबूझकर दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें साफ तौर पर देखा गया है कि टक्कर लगने के बाद बाइक डिवाइडर के दूसरी तरफ गिर गई. ये घटना बीते 26 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है. हादसे में पति-पत्नी बुरी तरह हुए घायल बता दें कि ये हादसा सदाशिवनगर ट्रैफिक पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू बीईएल रोड स्थित रामैया सिग्नल बस स्टॉप के पास हुआ. शिकायतकर्ता, जो अपने पति और बेटे के साथ दोपहिया वाहन पर सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन जंक्शन की ओर जा रही थी. इसी दौरान पीछे से अचानक एक अज्ञात लाल टाटा कर्व कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए दोपहिया वाहन को जोरदार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।