एनशॉर्ट्स
लाल किला ब्लास्ट का सबसे बड़ा सुराग! NIA ऐसे पहुंची उस ‘लाल कार’ तक, जिसने खोल दिया पूरा राज
देश की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर (सोमवार) को लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया था. इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों और दुकानों के शीशे तक टूट गए. अब इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. बुधवार को जांच एजेंसियां छानबीन के लिए सीधे फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी तक पहुंचीं. बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी में छापेमारी की. यहां एजेंसी ने आतंकी डॉ. उमर के करीबियों और उन सभी स्टाफ सदस्यों से पूछताछ की जो उसे नजदीक से जानते थे. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान NIA को डॉ. उमर के ड्राइवर तक पहुंच मिली, जो न केवल उसका ड्राइवर था बल्कि उसका बेहद भरोसेमंद भी बताया जा रहा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।