एनशॉर्ट्स
सीरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा क्या पूछा, वायरल हो गया वीडियो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (10 नवंबर, 2025) को राजधानी वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा का स्वागत किया. डोनाल्ड ट्रंप ने सीरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उन्हें अपने सिग्नेचर परफ्यूम विक्ट्री 45-47 की दो बोतलें तोहफे में दीं. जिनमें से एक परफ्यूम की बोतल ट्रंप ने सीरियाई राष्ट्रपति की पत्नी के लिए भेंट की. वहीं, इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरियाई राष्ट्रपति से कुछ ऐसा पूछ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति अल-शरा ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि उनकी कितनी पत्नियां हैं? यह हल्का मजाकिया पल व्हाइट हाउस में सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के साथ ट्रंप के एक निजी द्विपक्षीय बैठक के दौरान हुआ. इस मुलाकात के दौरान उन दोनों के बीच की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और तेजी से वायरल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।