एनशॉर्ट्स
धर्मेंद्र के घर के पास दिखे अमिताभ बच्चन, खुद गाड़ी चलाते नजर आए 83 साल के बिग बी
दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन को बुधवार शाम को जुहू में गाड़ी चलाते हुए स्पॉट किया गया. अमिताभ बच्चन को एक्टर धर्मेंद्र के घर के पास स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की वीडियो वायरल हो रही है. अमिताभ को इस दौरान इलेक्ट्रिक कार चलाते हुए देखा गया. उन्होंने ग्रीन जैकेट पहनी थी और कैप लगाई हुई थी. अमिताभ बच्चन को देखते ही चारों तरफ फैंस इकट्ठा हो गए. बता दें कि धर्मेंद्र 12 नवंबर को ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आए हैं. धर्मेंद्र की कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी. वो ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट थे. अब वो जुहू वाले बंगले पर आ गए हैं. यहीं से अब उनका ट्रीटमेंट चल रहा है. धर्मेंद्र के घर के पास जब अमिताभ को देखा तो काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी. एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र से मिलने नहीं गए थे. वो घर के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।