एनशॉर्ट्स
Govinda Health Update: इस वजह से बेहोश हुए थे गोविंदा, डिस्चार्ज होने के बाद खुद बताई वजह
एक्टर गोविंदा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. मंगलवार आधी रात को गोविंदा बेहोश हो गए थे. इसके बाद उन्हें इमरजेंसी में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. अब वो ठीक हैं और डिस्चार्ज हो गए हैं. गोविंदा को हॉस्पिल के बाहर देखा गया. उन्होंने मीडिया से बात की और बताया कि उनकी तबीयत कैसी है. गोविंदा की कैसी है तबीयत? मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, 'अच्छा हूं. ज्यादा हार्डवर्क कर लिया और थकान हो गई थी. मुझे ऐसा लगता है कि योग-प्राणायाम करें, वो अच्छा है. हैवी एक्सरसाइज करते हैं वो मुश्किल है. मैं ट्राई कर रहा हूं पर्सनैलिटी ज्यादा अच्छी हो जाए, लेकिन मुझे लगता है कि योग-प्राणायाम करे वही अच्छा है.' इस दौरान गोविंदा को ब्लैक टीशर्ट, मैरून जैकेट, जींस और काले चश्मे में देखा गया. View this post on Instagram
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।