एनशॉर्ट्स
लाल किला ब्लास्ट की जांच के लिए NIA की टीम गठित, आज मिलेगी केस डायरी, जानिए कौन करेगा नेतृत्व?
दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी. गृह मंत्रालय ने मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को यह केस एनआईए को सौंप दिया था. अब एजेंसी ने इस मामले की गहराई से पड़ताल शुरू कर दी है और इसके लिए एक स्पेशल जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है. ADG विजय सखारे के नेतृत्व में बनेगी टीमसूत्रों के मुताबिक, इस जांच का नेतृत्व NIA के ADG विजय सखारे करेंगे. उनके नेतृत्व में बनी टीम में कुल 10 वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं. इसमें 1 IG, 2 DIG, 3 SP और बाकी DSP स्तर के अधिकारी शामिल हैं. टीम का उद्देश्य धमाके के पीछे की साजिश, नेटवर्क और मॉड्यूल का पता लगाना है. एनआईए और आईबी के बीच अहम बैठकआज (12 नवंबर, 2025) NIA के डीजी और खुफिया विभाग (IB) के चीफ के बीच अहम बैठक चल रही है. इसमें धमाके से जुड़ी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।