एनशॉर्ट्स
दिल्ली कार ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
दिल्ली में लाल किले के बाहर मेट्रो स्टेशन के नजदीक सोमवार (10 नवंबर, 2025) को हुए कार धमाके को लेकर अफगानिस्तान ने निंदा की है. इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय (IEA-MoFA) ने मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को नई दिल्ली में हुए कार धमाके में शोक संतप्त परिवारों, भारत सरकार और भारत की जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार में हुआ था भीषण विस्फोट यह भीषण विस्फोट सोमवार (10 नवंबर, 2025) को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के नजदीक ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार में हुआ था. जिसमें अब तक कुल 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 अन्य लोग घायल हुए. दिल्ली में हुआ यह धमाका इतना जोरदार था कि आसपास सड़क पर खड़ी कई अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई थी. UAPA
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।