एनशॉर्ट्स
Bihar Exit Poll: 'एग्जिट पोल कब सही था', सर्वे में NDA को बहुमत मिलने पर भड़के पप्पू यादव; जानें क्या कहा?
बिहार में 243 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग थमने के साथ अब प्रत्याशियों की किस्मत भी EVM में बंद हो गई है. इसका फैसला 14 नवंबर को चुनावी परिणाम जारी होने के बाद हो जाएगा. हालांकि, दूसरे चरण का मतदान थमने के साथ ही, कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर अपने अनुमानित फैसले बता दिए हैं. अधिकतर एग्जिट पोल में सीधे तौर पर एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है. जैसे ही एग्जिट पोल जारी हुए, अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का बयान भी सामने आया है. इसमें वह एग्जिट पोल के आंकड़ों पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं. निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा- 'एग्जिट पोल कब सही था? आप कह रहे हैं, वोट बढ़ा है, लेकिन वोट बढ़ा कहां है? मेरा मानना है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को वोट दिया है.'
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।