एनशॉर्ट्स
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने खरीदी ब्रांड न्यू Mercedes, क्या है इस लग्जरी कार की कीमत?
Arshdeep Singh New Luxury Car: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर अर्शदीप सिंह ने ब्रांड न्यू लग्जरी कार खरीदी है. अर्शदीप सिंह अपने घर मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास (Mercedes-Benz G-class) लेकर आए हैं. भारतीय क्रिकेटर ने इस गाड़ी के साथ कई फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं. अर्शदीप के साथ उनकी पूरी फैमिली भी घर में इस नए मेंबर का वेलकम कर रही है. अर्शदीप की खरीदी इस लग्जरी कार की कीमत करोड़ों रुपये है. अर्शदीप सिंह ने खरीदी Mercedes अर्शदीप सिंह ने मर्सिडीज बेंज जी-वैगन (Mercedes Benz G Wagon) का लग्जरी एडिशन खरीदा है. मर्सिडीज की इस कार में 2925 cc से 3982 cc का इंजन लगा है. इस लग्जरी कार में लगे इंजन से 325.86 bhp से 576.63 PS की पावर मिलती है. इस इंजन से आउटपुट पर 850 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. ये कार 5-सीटर एसयूवी है, जिसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का फीचर दिया है. मर्सिडीज-बेंज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।