एनशॉर्ट्स
IND Vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में कैसी होगी पिच, गांगुली ने बताया कुछ ऐसा जो बढ़ा देगा बल्लेबाजों की टेंशन
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने शुक्रवार से ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के लिए स्पिनरों की मददगार पिच की मांग नहीं की है. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलने वाली टीम के सदस्यों के साथ रविवार देर रात यहां पहुंचे. उन्होंने सोमवार सुबह बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक के साथ ईडन गार्डन्स की पिच का निरीक्षण किया. गांगुली ने भी शाम को पिच का निरीक्षण किया, जिसके बाद ओस या अप्रत्याशित बारिश से बचाने के लिए पूरे मैदान को ढक दिया गया. गांगुली से जब पूछा गया कि क्या भारतीय टीम प्रबंधन ने स्पिनरों की मददगार पिच की मांग की है तो उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने अभी तक इसके लिए नहीं कहा है. इसलिए, मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे पाऊंगा.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।