एनशॉर्ट्स
'मेरा गला काट सकते हो, वोटर का नाम मत काटिए', बंगाल में SIR के खिलाफ क्या बोलीं ममता बनर्जी?
12 राज्यों में चुनाव आयोग की तरफ से जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासत जारी है. राहुल-तेजस्वी के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी SIR का खुलकर विरोध शुरु कर दिया है. इस मुद्दे पर अब पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच सीधा टकराव देखने को मिल सकता है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने SIR प्रक्रिया का विरोध करते हुए, इसे नोटबंदी की तरह वोटबंदी करार देते हुए स्पष्ट रूप से सियासी लड़ाई बना दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का यह बयान सोमवार को मीडिया से बात करते हुए आया है. वह दो दिन के दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंची हैं. इस्तीफा दें गृहमंत्री अमित शाह: CM ममता ममता बनर्जी ने घुसपैठियों के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए, गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार बिहार में घुसपैठियों की बात करती है. गृहमंत्री इस बात
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।