एनशॉर्ट्स
Delhi Red Fort Blast: लालकिला के बाहर कार में भयानक विस्फोट, अब तक 8 की मौत, कांग्रेस का पहला रिएक्शन
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार (10 नवंबर, 2025) की शाम हुए जोरदार धमाके के बाद कांग्रेस की ओर से पहला रिएक्शन सामने आया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस संबंध में पोस्ट कर दुख जताया है. कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार विस्फोट की खबर अत्यंत दुखद है. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इस हादसे में कई लोगों की जान गई है. इस दुख की घड़ी में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने सरकार से यह आग्रह भी किया है कि वह इस घटना की पूरी और त्वरित जांच सुनिश्चित करें, ताकि इसके पीछे की सच्चाई सभी के सामने आ सके. विस्फोट में अब तक 8 की मौत और 14 लोगों के घायल होने की पुष्टि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।