एनशॉर्ट्स
4 दिन में 4 डॉक्टर अरेस्ट, 2900KG विस्फोटक बरामद… जैश मॉड्यूल पर्दाफाश में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़ी बातें
देश की सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले चार दिनों में लगातार की गई कार्रवाई में चार डॉक्टरों की गिरफ्तारी के साथ एक बड़े व्हाइट-कॉलर आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. यह नेटवर्क भारत में बड़े आतंकी हमलों की योजना बना रहा था और इसका संचालन पाकिस्तान व अन्य देशों में बैठे विदेशी हैंडलरों द्वारा किया जा रहा था. हरियाणा, यूपी, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में चली संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने 2,900 किलो से अधिक विस्फोटक, हथियार, राइफलें, पिस्तौलें, टाइमर, बैटरियां और IED बनाने की सामग्री बरामद की. जांच में पता चला कि कई डॉक्टर कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद, अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) और ISIS के लिए काम कर रहे थे. इस आतंकी मॉड्यूल के पर्दाफाश से जुड़ी 10 अहम बातें जानिए यहां:1. फरीदाबाद में दो घरों से 2,563 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामदसिर्फ 24 घंटे में फरीदाबाद पुलिस ने दूसरी बड़ी बरामदगी की. धौज में 350 किलो विस्फोटक मिलने के एक दिन बाद, फतेहपुर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।