एनशॉर्ट्स
दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ गई है. दिग्गज एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 90 वर्षीय एक्टर के स्वास्थ्य की जानकारी सुनकर फैंस को भी झटका लगा है. बताया जा रहा है कि लीलावती अस्पताल में प्रेम चोपड़ा का इलाज डॉ. नितिन गोखले और जलील पार्कर की निगरानी में चल रहा है. प्रेम चोपड़ा के शरीर में इंफेक्शन फैल गया था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. डॉक्टर के मुताबिक, प्रेम चोपड़ा अगले दो से तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहेंगे. कब डिस्चार्ज होंगे प्रेम चोपड़ा?टाइम्स ऑफ इंडिया ने पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बताया कि एक्टर के दामाद विकास भल्ला ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है. विकास भल्ला ने बताया कि अब प्रेम चोपड़ा की स्थिति में सुधार है और कुछ ही दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. लीजेंडरी एक्टर के दामाद विकास
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।