एनशॉर्ट्स
'बिरयानी फॉर आतंकवादी', कर्नाटक की जेल में अपराधी को मिला VVIP ट्रीटमेंट तो भड़की बीजेपी
कर्नाटक की जेल में कथित रूप से सीरियल रेपिस्ट और आतंकवादियों को वीवीआईपी (VVIP) ट्रीटमेंट दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी निंदा की है. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस को घेरते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमवार (10 नवंबर, 2025) को कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा इस्लामिक जिहादी आतंक के प्रति एक नरम और सॉफ्ट कॉर्नर अपनाया है, अब फिर उसी मानसिकता को दर्शा रही है. शहजाद पूनावाला ने दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर, 2025) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘एक तरफ आतंकवाद पर हमला किया जा रहा है, आम नागरिकों को उनके नापाक मंसूबों से बचाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ कर्नाटक में आतंकवादी के लिए फोन, पार्टी और जलसा के आयोजन हो रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जेल में 'बिरयानी फॉर आतंकवादी' चल रहा है. JNU में टुकड़े-टुकड़े नारे लगाने वालों के साथ खड़े होते हैं राहुल गांधी- पूनावाला यासीन मलिक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।