एनशॉर्ट्स
हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स बना दूसरा सबसे बड़ा यूनिवर्स, कॉपवर्स छूटा पीछे, जानें नंबर 1 कौन सा
'थामा' फिल्म भले अब तक बॉक्स ऑफिस पर हिट का टैग नहीं पा पाई, लेकिन ये फिल्म वो वजह बन गई जिसकी वजह से मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स ने रोहित शेट्टी के धाकड़ एक्शन यूनिवर्स यानी कॉप यूनिवर्स को मीलों पीछे छोड़ दिया है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म की वजह से एक बड़ा रिकॉर्ड बन चुका है जो आने वाले दिनों में बॉलीवुड के यूनिवर्स कल्चर को और भी ताकत देगा. हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स ने छोड़ा कॉप यूनिवर्स को मीलों पीछेमैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की शुरुआत साल 2018 में श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' से हुई थी. इसके बाद, भेड़िया, स्त्री 2 और मुंज्या जैसी फिल्में आईं. इन फिल्मों को इंडिया समेत दुनियाभर में देखा गया. दुनियाभर में 'थामा' को भी देखा जा रहा है और फिल्म वर्ल्डवाइड 205 करोड़ रुपये कमा चुकी है. हाल में ही मैडॉक के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।