एनशॉर्ट्स
‘बिहार में डिफेंस पार्क और छोटे उद्योगों से मिलेगा रोजगार’, कैमूर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन रविवार (9 नवंबर, 2025) को कैमूर जिले के दुर्गा पड़ाव मोहनिया पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी संगीता कुमारी के लिए जनता से समर्थन मांगा. राजनाथ सिंह ने संगीता कुमारी को फायर महिला करार देते हुए कहा कि जहां-जहां उनकी अंतिम सभाएं हुईं, वहां विजय मिली है. राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आज भारत का अंतरराष्ट्रीय परिवेश बदल चुका है. पहले जब भारत कुछ कहता था तो गंभीरता से नहीं सुना जाता था, अब दुनिया हमारी बात सुनती है और भारत की हैसियत बढ़ी है.’ उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘कांग्रेस जैसे कुछ लोगों के बयान देश की उन्नति में बाधक हैं और केवल जाति-धर्म के आधार पर राजनीति करके देश नहीं बनता. एनडीए की राजनीति इंसाफ और इंसानियत पर आधारित रही है, न कि सिर्फ साठगांठ पर.’ युवाओं को कौशल देकर स्वरोजगार के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।