एनशॉर्ट्स
भारतीय क्रिकेट टीम को मिला एक और DSP, सिराज और दीप्ति शर्मा के बाद ये क्रिकेटर पुलिस वर्दी में आएगा नजर
भारतीय क्रिकेट टीम को एक नया DSP मिल गया है. भारत की महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष को पश्चिम बंगाल पुलिस में DSP का पद मिला है. शनिवार, 8 नवंबर को ईडन गार्डन्स में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने हाथों से रिचा घोष को नियुक्ति पत्र सौंपा. साथ ही राज्य सरकार ने उन्हें बांगा भूषण अवॉर्ड से भी सम्मानित किया. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने रिचा घोष को गोल्डन बैट और गोल्डन बॉल से नवाजा. साथ ही उन्हें 34 लाख रुपये का कैश प्राइज भी मिला. आपको याद दिला दें कि रिचा ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में बहुत महत्वपूर्ण मौके पर 24 गेंद में 34 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी. साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार की तरफ से सोने की चेन भी भेंट की. शनिवार को ईडन गार्डन्स में आयोजित
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।