एनशॉर्ट्स
Ek Deewane Ki Deewaniyat ने अब हॉलीवुड फिल्म की बजाई बैंड, सनी देओल का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' अब तक थिएटर्स में लगी है. फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और अब तक हर रोज बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है. 'एक दीवाने की दीवानियत' अब तक बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही थी. अब फिल्म ने हॉलीवुड फिल्म को भी पछाड़ दिया है और सनी देओल की फिल्म को भी मात दे दी है. 'एक दीवाने की दीवानियत' ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 52.38 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते के कलेक्शन के साथ फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 86.1 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी. अब तीसरे हफ्ते भी हर्षवर्धन राणे की फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 15वें दिन 2.25 करोड़ और 16वें दिन 1.9 करोड़ रुपए कमाए थे. 17वें दिन फिल्म का कलेक्शन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।