एनशॉर्ट्स
मोनाड यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 15 ठिकानों पर छापेमारी, 43 लाख रुपये बरामद
फर्जी डिग्री घोटाले में मोनाड यूनिवर्सिटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ED ने गुरुवार (6 नवंबर) को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में 15 जगहों पर छापेमारी की. ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई. ED की ये जांच हापुड़ के पिलखुआ में स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्रियों और मार्कशीट बेचने के मामले से जुड़ी है. एजेंसी को मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने इसी साल 18 मई 2025 को यूनिवर्सिटी में छापा मारा था. उस दौरान बड़ी संख्या में फर्जी मार्कशीट, डिग्रियां, प्रोविजनल और माइग्रेशन सर्टिफिकेट बरामद किए गए थे, जिन पर मोनाड यूनिवर्सिटी का नाम लिखा हुआ था. अब तक 10 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तारजांच में पता चला कि इन फर्जी दस्तावेजों की बिक्री से करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की गई थी. इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और थाना पिलखुआ हापुड़ में एफआईआर दर्ज हुई थी. एसटीएफ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।