एनशॉर्ट्स
‘मनुस्मृति लागू नहीं होने देंगे, चाहे जान चली जाए’, बिहार में PM मोदी-नीतीश कुमार पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे ने शुक्रवार (7 नवंबर, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. खरगे ने पीएम मोदी पर देश में मनुस्मृति को लागू करने के प्रयास का आरोप लगाया. इसके साथ उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा, चाहे जान क्यों न चली जाए. मल्लिकार्जुन खरगे बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के लिए रोहतास जिले में प्रचार कर रहे थे. बिहार के रोहतास जिले के चेनारी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया ताकि पलायन खत्म हो और बेरोजगारी कम हो. कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी पर की टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘मोदी जी ने कहा कि कनपटी पर कट्टा रखकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुख्यमंत्री का पद ले लिया.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।