एनशॉर्ट्स
Reliance Power से जुड़ी कंपनी का ₹100 करोड़ का घोटाला! ED ने अमरनाथ दत्ता को किया गिरफ्तार
ईडी ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता के रहने वाले अमरनाथ दत्ता को गिरफ्तार किया है. ये मामला Reliance Power Ltd की एक सहायक कंपनी की तरफ से Solar Energy Corporation of India (SECI) को फर्जी बैंक गारंटी जमा कराने से जुड़ा है. ED ने अमरनाथ दत्ता को 6 नवंबर को मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तार किया. एजेंसी का कहना है कि दत्ता ने खुद को ट्रेड फाइनेंस कंसल्टेंट बताया था, लेकिन असल में वो इस पूरे फर्जीवाड़े में अहम भूमिका निभा रहे थे. उन्होंने रिलायंस पावर के पूर्व सीएफओ अशोक पाल और पार्थ सारथी बिस्वाल के साथ मिलकर नकली बैंक गारंटी तैयार करवाई थी. ईडी ने अमरनाथ दत्ता को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन की ED कस्टडी में भेज दिया है. ये मामला उस वक्त सामने आया जब SECI
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।