एनशॉर्ट्स
MP: HuT आतंकी साजिश केस में NIA का बड़ा एक्शन, एक और आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 5 पर नए आरोप जोड़े
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार (6 नवंबर, 2025) को 2023 में मध्य प्रदेश में दर्ज हुए हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) आतंकी साजिश केस में एक नए आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इसके साथ ही, पांच पहले से आरोपी बनाए गए लोगों के खिलाफ भी नए आरोप जोड़े गए हैं. NIA ने ये पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट भोपाल की NIA की स्पेशल कोर्ट में दाखिल की है. इस केस में अब तक कुल 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है. इससे पहले 4 नवंबर, 2023 को 17 आरोपियों के खिलाफ पहली चार्जशीट फाइल की गई थी. नई चार्जशीट में क्या हुआ खुलासा? नए दस्तावेज में NIA ने मोहसिन खान उर्फ दाऊद, मोहम्मद आलम, मिसबह-उल-हसन, यासिर खान, सैयद दानिश अली और मोहम्मद शाहरुख के नाम शामिल किए है. जांच एजेंसी के मुताबिक, इन लोगों ने अपने विदेशी हैंडलर के इशारे पर एक पुलिस अधिकारी की कार में आग लगाने की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।