एनशॉर्ट्स
‘फैमिली मैन 3’ के ट्रेलर लॉन्च में जयदीप अहलावत ने छुए मनोज बाजपेयी के पैर, यूजर्स बोले – ‘असली स्टार है..’
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी 'द फैमिली मैन 3' में एक्टर जयदीप अहलावत संग नजर आने वाले हैं. हाल ही में सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ. इसके इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में जयदीप अपने सीनियर एक्टर मनोज बाजपेयी के पैर छूकर उनका आशीवार्द लेते दिखे. एक्टर का ये अंदाज अब खूब चर्चा में बना हुआ है. जयदीप ने छुए मनोज बाजपेयी के पैर जयदीप अहलावत और मनोज बाजपेयी का ये दिल छू लेने वाला वीडियो Instant Bollywood ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में जयदीप अहलावत ‘द फैमिली मैन 3’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में स्टेज पर एंट्री लेते नजर आए. वहीं मनोज बाजपेयी पहले से ही स्टेज पर खड़े होते हैं. ऐसे में जयदीप वहां जाकर सबसे पहले मनोज के पैर छूते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं. वहीं मनोज भी आगे बढ़कर एक्टर को गले लगा लेते हैं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।