एनशॉर्ट्स
Birthday Special: भारी आवाज बन गई सबसे बड़ी ताकत, फिर इस तरह नाइट क्लब की सिंगर से सुपरस्टार बनीं ऊषा उत्थुप
बॉलीवुड म्युजिक की दुनिया में जब भी दमदार आवाज और स्टाइल की बात होती है, तो सबसे पहले नाम ऊषा उत्थुप का आता है. उनके गाने लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. ऊषा अपनी दमदार आवाज के साथ कांजीवरम साड़ी, बड़ी गोल बिंदी और बालों में फूलों के गजरे से जानी जाती हैं. जन्मदिन के मौके पर जानें लीजेंडरी सिंगर के जिंदगी से जुड़ी खास बातें. बहुत ही कम उम्र में हो गया था संगीत से लगाव ऊषा उत्थुप का जन्म 8 नवंबर 1947 को मुंबई के एक तमिल परिवार में हुआ था. उनके पिता, वैधनाथ सोमेश्वर सामी, पुलिस विभाग में कार्यरत थे, जिसकी वजह से उनका परिवार काफी अनुशासित था. उनका लगाव बचपन से ही संगीत के प्रति रहा. घर में रेडियो पर बड़े गुलाम अली खान जैसे कलाकारों के गीत सुनना उनकी आदत में शामिल था. उनकी संगीत में रुचि इतनी गहरी थी कि केवल नौ साल की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।