एनशॉर्ट्स
38 रन का ओवर, अफरीदी ने 6 गेंद में लगा दिए 6 छक्के, पाकिस्तान टीम ने मचाया गदर
हॉन्ग कॉन्ग सिक्स 2025 टूर्नामेंट 7-9 नवंबर तक चलेगा. टूर्नामेंट के पहले ही एक ओवर में 6 छक्के देखने को मिले हैं. यह कारनामा पाकिस्तान बनाम कुवैत मैच में हुआ, जिसमें पाक टीम को 4 विकेट से जीत मिली. दरअसल कुवैत की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 123 रन बना दिए थे. मीत भवसर ने 14 गेंदों में 40 रन बना डाले. जवाब में पाकिस्तान ने आखिरी गेंद पर 4 विकेट से जीत दर्ज की. 38 रनों का ओवर 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम ने 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए थे. वहीं चौथे ओवर में सिर्फ 14 रन आए, जिससे पाक टीम का स्कोर 4 ओवर में 57/1 था. अभी उसे 12 गेंद में 67 रन और बनाने थे. पांचवें ओवर में यासीन पटेल की 6 गेंदों पर अब्बास अफरीदी ने 6 गेंद में 6
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।