एनशॉर्ट्स
Bihar Assembly Elections: 'वोट चोरी से लेकर जमीन लूट तक, सब कुछ मोदी-शाह के इशारे पर', राहुल गांधी का BJP पर हमला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी बांका पहुंचे. कांग्रेस नेता ने वोट चोरी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''हमारे संविधान में हिंदुस्तान की जनता की आवाज है, लेकिन BJP के लोग अमीरों की मदद करने के लिए, जनता का धन लूटने के लिए और संविधान को कुचलने के लिए वोट चोरी करते हैं. मैं बस यही कहना चाहता हूं BJP और चुनाव आयोग के लोग बिहार की जनता के बारे में नहीं जानते हैं.'' राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की जनता यहां किसी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देगी. BJP के कई नेताओं ने कल बिहार में वोट दिया, उन्हीं नेताओं ने दिल्ली चुनाव में भी वोट दिया था. एक तरफ BJP नेताओं को एक से ज्यादा वोट देने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ- उनके वोट काटे जाते हैं, जो कांग्रेस को वोट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।