एनशॉर्ट्स
’जिन्नावादी पार्टी है कांग्रेस’, रेवंत रेड्डी के ‘कांग्रेस मतलब मुसलमान’ वाले बयान पर बोली BJP
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार (6 नवंबर, 2025) को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की ‘कांग्रेस का मतलब मुसलमान’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी की आलोचना की. BJP ने कहा कि विपक्षी दल ने इस बात को खुलेआम स्वीकार कर लिया है कि वह जिन्नावादी है और शरिया को संविधान से ऊपर रखती है. इससे पहले केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना में हाल में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को राज्य मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने का विरोध किया था. आखिर सीएम रेड्डी ने क्या दिया था बयान दरअसल, हैदराबाद में जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुवार (6 नवंबर, 2025) को केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी की आलोचना की और कहा कि केवल कांग्रेस ही अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों को बड़े पद देती है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस का मतलब मुसलमान और मुसलमान का मतलब
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।