एनशॉर्ट्स
'वोट चोरी का सबूत': दिल्ली के बाद बिहार में राकेश सिन्हा ने किया मतदान, विपक्ष ने साधा निशाना, मिला ये जवाब
विपक्षी पार्टियों ने बुधवार को बीजेपी नेताओं पर दो अलग-अलग राज्यों में वोट डालने का आरोप लगाया और इसे 'वोट चोरी का सबूत' बताया. आम आदमी पार्टी (AAP), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के विचारक राकेश सिन्हा ने दिल्ली और बिहार-दोनों जगह वोट डाला है. AAP ने कहा-'यह खुली चोरी है'AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर राकेश सिन्हा की दो पोस्ट के स्क्रीनशॉट साझा किए. इन पोस्टों में वे 5 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालते दिखे और फिर गुरुवार को बिहार चुनाव में भी वोटिंग करते दिखे. भारद्वाज ने लिखा, 'वे दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं, तो फिर बिहार में पता कैसे दिखा सकते हैं? बीजेपी पकड़े जाने पर सुधरती नहीं, बल्कि चोरी खुलकर करती है.' AAP ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी दिल्ली पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा और कार्यकर्ता नागेंद्र कुमार ने भी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।