एनशॉर्ट्स
राहा के बर्थडे पर रणबीर-आलिया ने रखी ग्रैंड पार्टी, कपूर फैमिली समेत ये स्टार्स हुए शामिल, दादी नीतू ने दिखाई झलक
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली बेटी राहा कपूर 6 नवंबर को तीन साल की हो चुकी हैं. ऐसे कपल ने एक शानदार पार्टी रखी. जिसमें पूरी फैमिली ने एकसाथ जश्न मनाया. राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन में मौसी शाहीन से लेकर रानी मुखर्जी तक कई स्टार्स भी शामिल हुए. अब इस ग्रैंड पार्टी की इनसाइड तस्वीरें राहा की दादी यानि दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. नीतू कपूर ने शेयर की राहा के बर्थडे की तस्वीर नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहा कपूर के बर्थडे की तीन इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में से पहली में नीतू कपूर अपनी फैमिली और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी संग गपशप करते हुए नजर आ रही हैं. दूसरी फोटो में राहा की दादी, नानी और मौसी शाहीन भट्ट एकसाथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. इनके अलावा तस्वीर में कपूर फैमिली के कुछ करीबी दोस्त
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।