एनशॉर्ट्स
फिल्म ‘हक’ के रिलीज होने की राह हुई साफ, इंदौर हाई कोर्ट ने खारिज की शाहबानो की बेटी की याचिका
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ के रिलीज़ पर अब कोई रोक नहीं रहेगी. मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने शाहबानो की बेटी सिद्दीकी बेगम खान द्वारा दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है. इस याचिका में फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की गई थी. याचिका में शाहबानो ने कही थी ये बात दरअसल शाहबानो की बेटी सिद्दीकी बेगम का आरोप था कि फिल्म ‘हक’ में उनकी मां शाहबानो के जीवन से जुड़े घटनाक्रम को बिना अनुमति और तथ्यों से परे दर्शाया गया है. उन्होंने अदालत से मांग की थी कि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए. वहीं, फिल्म निर्माता जंगली पिक्चर्स की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ऋतिक गुप्ता और अजय बगड़िया ने अदालत में दलील दी कि फिल्म एक काल्पनिक कथा पर आधारित है और इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है. कब रिलीज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।