एनशॉर्ट्स
‘न्यूयॉर्क चुनाव के नतीजों से रिपब्लिकंस को लेना चाहिए सबक’, जोहरान ममदानी की जीत के बाद बोले विवेक रामास्वामी
अमेरिका में तीन अहम चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद भारतीय मूल के रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी ने रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक हिदायत दी है. उनकी हिदायत में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी की जीत भी शामिल है. विवेक रामास्वामी ने बुधवार (5 नवंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसके कैप्शन में रामास्वामी ने लिखा, ‘आज रात के सबक, बिना किसी लाम-लपेट के. (Lessons from Tonight, no sugar coating.)’ उन्होंने कहा, ‘हम न्यू जर्सी, वर्जीनिया और न्यूयॉर्क सिटी, तीनों जगह बुरी तरह से हार गए. डेमोक्रेट्स ने तीनों जगह जीत दर्ज की. इन नतीजों से रिपब्लिकन पार्टी को दो अहम सबक लेने चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘रिपब्लिकन ध्यान से सुनें, इन चुनावों से दो मुख्य सबक हैं.’ विवेक रामास्वामी ने रिपब्लिकन नेताओं को समझाए सबक उन्होंने कहा, ‘पहला सबक यह है कि पार्टी को महंगाई और जीवनयापन की लागत पर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।