एनशॉर्ट्स
Bihar Assembly Election: कितने बाहुबलियों की पत्नियां लड़ रही हैं पहले फेज में चुनाव, जिनकी किस्मत EVM में होगी बंद?
बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार मंगलवार (4 नवंबर, 2025) को समाप्त हो चुका है और आज यानी गुरुवार (6 नवंबर, 2025) को बिहार की जनता 121 विधानसभा सीटों पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिए मतदान करेगी. हालांकि, इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में बाहुबली उम्मीदवारों और बाहुबलियों की पत्नियों की उम्मीदवारी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. आइए आपको बतातें हैं कि बिहार के पहले चरण के विधानसभा चुनाव में कितने बाहुबलियों की पत्नियां चुनावी रेस में दौड़ने वाली हैं, जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. वीणा देवीः बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहीं बाहुबलियों की पत्नियों की लिस्ट में सबसे पहला वीणा देवी का है. वीणा देवी बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी हैं, जो मोकामा विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं. उनका मुकाबला बाहुबली अनंत सिंह से है. अरुणा देवीः इस लिस्ट में दूसरा नाम वारिसलीगंज विधानसभा सीट से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।