एनशॉर्ट्स
'10% आबादी का सेना में कंट्रोल' , राहुल गांधी के बयान पर भड़के चिराग पासवान, कहा- इससे ज्यादा शर्मनाक….
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सेना पर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया है. एलजेपीआर मुखिया ने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक और दुखद बात कोई नहीं हो सकती है. देश के नेता प्रतिपक्ष की सोच ऐसी है, जो हमारी सेना को जात-पात में बांट कर देख रहे हैं. यह बयान बेहद शर्मनाक है. देश की सेना अगर लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं तो वह जात पात देखकर नहीं करते हैं. चिराग पासवान ने कहा, 'देश में सबसे ज्यादा लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा है, इंदिरा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी इन्हीं के परिवार थे. सेना में अगर जाति के नाम पर विभाजन करवाना था तो करवा देते. वोट के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति अलग होती है मगर सेना को कभी भी राजनीति में नहीं लाना चाहिए. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने देश की सेना जो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।