ढाका पहुंचने से पहले ही झटका! बांग्लादेश में जाकिर नाइक को No Entry, भारत के दबाव में झुकी सरकार?

एनशॉर्ट्स
ढाका पहुंचने से पहले ही झटका! बांग्लादेश में जाकिर नाइक को No Entry, भारत के दबाव में झुकी सरकार?
बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने भारत में वांछित कट्टरपंथी इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे पर अब रोक लगा दी है. भारी आलोचना और विवाद के बाद सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल नाइक को देश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह फैसला मंगलवार को ढाका सचिवालय में हुई गृह मंत्रालय की कानून-व्यवस्था कोर कमेटी की बैठक में लिया गया. इस फैसले की जानकारी स्थानीय मीडिया आउटलेट प्रथम आलो ने दी है. इससे पहले यूनुस सरकार ने नफरत फैलाने वाले भाषणों के लिए कुख्यात जाकिर नाइक के स्वागत की तैयारी की थी. जैसे ही यह खबर सामने आई, भारत ने आधिकारिक तौर पर आपत्ति जताई. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर उम्मीद जताई थी कि यदि जाकिर नाइक ढाका पहुंचता है तो उन्हें भारत के हवाले किया जाएगा. मलेशिया में शरण लेकर रह रहा है जाकिर नाइक फिलहाल जाकिर नाइक मलेशिया में शरण

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio