Chhattisgarh Train Accident: ‘जोरदार धमाका हुआ, फिर हर तरफ …’ बिलासपुर ट्रेन हादसे के चश्मदीदों ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीती

एनशॉर्ट्स
Chhattisgarh Train Accident: 'जोरदार धमाका हुआ, फिर हर तरफ …' बिलासपुर ट्रेन हादसे के चश्मदीदों ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीती
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुए ट्रेन हादसे ने कई लोगों को एक छोटी-सी यात्रा के दौरान बड़ा दर्द दे दिया. इस हादसे में घायल हुए यात्रियों के लिए यह सफर एक डरावने सपने में बदल गया. करीब 90 किलोमीटर की यात्रा करने वाली गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन में सवार यात्री संजीव विश्वकर्मा (35) अपना फोन देख रहे थे, जबकि कुछ यात्री बातें कर रहे थे तभी शाम करीब चार बजे ट्रेन की गतोरा स्टेशन के पास मालगाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि मेमू ट्रेन का पहला डिब्बा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अन्य डिब्बों में अफरा-तफरी मच गई. हावड़ा–मुंबई रेलमार्ग पर हुए इस हादसे में मोटरमेन (मेमू का चालक) समेत 11 लोगों की मौत हो गई और महिला सहायक मोटरमेन सहित 14 यात्री घायल हुए. अपनी ससुराल अकलतरा से लौट रहे बिल्हा (बिलासपुर) के निवासी संजीव विश्वकर्मा ने बताया, ‘‘मैं पहली बोगी में

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio