एनशॉर्ट्स
SBI के साथ 3.81 करोड़ का फ्रॉड, ED ने इस सोलर कंपनी के खिलाफ दायर की चार्जशीट
ईडी की हैदराबाद टीम ने PMLA के तहत M/s Prudvi Solar Power Projects Pvt. Ltd. और उसके मैनेजिंग डायरेक्टर बायराजू श्रीनिवास राजू के खिलाफ हैदराबाद की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. कोर्ट ने इसपर 1 नवंबर 2025 को संज्ञान ले लिया है. ED की जांच CBI, हैदराबाद की ओर से दर्ज की गई एक FIR के आधार पर शुरू हुई थी. जांच पूरी होने के बाद CBI ने 30 मार्च 2021 को चार्जशीट दाखिल की थी. CBI की चार्जशीट के मुताबिक, Prudvi Solar Power Projects Pvt. Ltd. और उसके डायरेक्टर ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को करीब 3.81 करोड़ रुपये का चूना लगाया था. 4.5 करोड़ रुपये का ओवरड्राफ्ट लोन मंजूर ED की जांच में सामने आया कि SBI ने कंपनी को 4.5 करोड़ रुपये का ओवरड्राफ्ट लोन मंजूर किया था, ताकि कंपनी 5 मेगावॉट का सोलर प्लांट लगा सके, लेकिन लोन लेने के लिए बायराजू श्रीनिवास राजू ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।