एनशॉर्ट्स
बिलासपुर ट्रेन हादसे में 7 की मौत, रेलवे ने मृतकों और घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार (4 नवंबर, 2025) को हुए रेल हादसे के बाद भारतीय रेलवे ने प्रभावित लोगों के लिए सहायता राशि का ऐलान किया है. इस भीषण रेल हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. भारतीय रेल ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. इसके साथ ही हादसे में गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और सामान्य घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता की घोषणा रेलवे प्रशासन ने की. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हादसे को लेकर जारी किया बयान इस भीषण ट्रेन हादसे के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान में रेलवे ने कहा, ‘आज मंगलवार (4 नवंबर, 2025) को बिलासपुर स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी और मेमू लोकल के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।