तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
तेलंगाना सरकार में शामिल हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन को मिली जिम्मेदारी, CM रेवंत रेड्डी ने सौंपे ये विभाग
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाले तेलंगाना मंत्रिमंडल में हाल में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को मंगलवार (4 नवंबर, 2025) को अल्पसंख्यक कल्याण और सार्वजनिक उद्यम विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई. राज्य के मुख्य सचिव के रामकृष्णा राव ने मंगलवार (4 नवंबर) को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया. मोहम्मद अजहरुद्दीन को जिम्मेदारी सौंपने से पहले सार्वजनिक उद्यम विभाग का कार्यभार स्वयं मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी संभालते थे. जबकि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रभार अदलुरी लक्ष्मण कुमार संभाल रहे थे. पिछले हफ्ते अजहरुद्दीन ने ली थी मंत्री पद की शपथ पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पिछले हफ्ते के आखिर में शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली थी. तेलंगाना मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मोहम्मद अजहरुद्दीन के शामिल होने के बाद 16 हो गई और अब भी दो पद खाली हैं क्योंकि विधानसभा सदस्यों
Listen:







