तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
Mastiii 4 Day 1 Box Office: 'मस्ती 4' डुबो देगी फ्रेंचाइगी की नईया? ओपनिंग डे के प्रीडिक्शन में फिल्म का हाल बेहाल
बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फ्रेंचाइजी की अगली किस्त 'मस्ती 4' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. आज (4 नवंबर) फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है जिसने फैंस को फिल्म के लिए एक्साइटेड कर दिया है. ऐसे में अब दर्शकों की नजरें 'मस्ती 4' के ओपनिंग डे प्रीडिक्शन पर टिकी है. 'मस्ती 4' के पहले दिन के कलेक्शन का प्रीडिक्शन सामने आ गया है जिसे देखकर लगता है कि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं करने वाली है. 'मस्ती 4' की रिलीज से पहले पिंकविला ने फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन प्रीडिक्ट कर दिया है. इसके मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर 1.50 से 3.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है. रिपोर्ट में 'मस्ती 4' का पिनपॉइंट फोरकास्ट कलेक्शन 2 करोड़ रुपए ही है. अगर 'मस्ती 4' रिलीज के पहले दिन महज इतना ही कमाती है, तो ये फ्रेंचाइजी के पिछले दोनों पार्ट्स के मुकाबले काफी कम होगा. 'मस्ती' की बाकी
Listen:







