एनशॉर्ट्स
पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ घटी थी अजीब घटना, एक्टर ने 7 दिन तक नहीं धोया अपना चेहरा
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी सिनेमा में एक्टिव हैं. आज भी फैंस उनकी अदाकारी और रौबिले अंदाज के दीवाने हैं. आज हम आपके लिए बिग बी की पहली फिल्म का एक दिलचस्प किस्सा लेकर आए हैं. एक्टर के साथ शूटिंग के दौरान एक बहुत अजीब घटना घटी थी. जिसकी वजह से उन्होंने सात दिन तक अपना मुंह नहीं धोया था. जानिए क्या था पूरा मामला… ‘सात हिंदुस्तानी’ के दौरान बिग बी संग हुई थी अजीब घटना अमिताभ बच्चन ने अपना फिल्मी सफऱ फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से शुरू किया था. इस फिल्म की शूटिंग ज्यादात्तर गोवा में हुई थी. ऐसे में एक दिन अचानक फिल्म के शूट के दौरान ही बिग बी के मेकअप आर्टिस्ट को अचानक मुंबई लौटना पड़ा था. फिल्म का बजट कम होने के चलते दूसरे मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया नहीं जा सकता था. ऐसे में जिन्होंने बिगी बी का मेकअप किया था.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।