तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
'किसान सम्मान निधि 6000 से बढ़ाकर 9000 रुपये कर देंगे', बिहार में अमित शाह ने किया बड़ा वादा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के किसानों से एक बहुत बड़ा वादा किया है. अमित शाह ने बिहार के किसानों से कहा है कि अगर राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनती है, तो किसानों में सम्मान निधि योजना से मिलने वाली 6,000 रुपये की सहायता को बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (4 नवंबर, 2025) को बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में विधानसभा चुनाव को लेकर एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने बेतिया की जनता से चुनाव के दिन भरपूर मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘मतदान के दिन सबसे पहले मतदान, फिर जलपान.’ उन्होंने बिहार की जनता से कहा, ‘बिहार में फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बना दो, जो किसान को सम्मान निधि का 6,000 रुपये मिलता है, उसे
Listen:







