एनशॉर्ट्स
'10% आबादी का सेना में कंट्रोल', राहुल गांधी के बयान पर बवाल, BJP बोली- 'जाति के आधार पर अब…'
बिहार के कुटुम्बा में चुनावी सभी को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेना को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में देश की 10 फीसदी आबादी का कंट्रोल है. इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर पलटवार किया है. कांग्रेस नेता ने अपने भाषण में किसान, मजदूर और गरीबों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. सेना पर 10 फीसदी लोगों का कंट्रोल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "गौर से देखें तो देश की 90 फीसदी आबादी दलित, महादलित, पिछड़ी, अति पिछड़ी या अल्पसंख्यक समुदायों से है. 500 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट निकालें तो आपको पिछड़े या दलित समुदायों का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं मिलेगा. वे सभी शीर्ष 10 फीसदी से आते हैं. सभी नौकरियां उन्हीं के पास जाती हैं. सेना पर उन्हीं 10 फीसदी लोगों का कंट्रोल है. आपको शेष 90 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व कहीं नहीं मिलेगा." 'नीतीश
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।