एनशॉर्ट्स
मोहसिन नकवी को जय शाह से लग रहा डर? एशिया कप ट्रॉफी पर नया अपडेट जान चौंक जाएंगे आप
एशिया कप ट्रॉफी विवाद अभी लंबा खिंच सकता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस मुद्दे को ICC की मीटिंग में उठाने वाला था. अब खबर है कि पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक मुद्दों के कारण मोहसिन नकवी आईसीसी की बैठक को मिस कर सकते हैं. चार दिन तक चलने वाली मीटिंग मंगलवार को शुरू हुई. मोहसिन नकवी, एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन भी हैं. आईसीसी की बैठक में उन्हें बीसीसीआई के तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है. मगर ताजा अपडेट अनुसार वो बैठक में आएंगे ही नहीं. आपको याद दिला दें कि 28 सितंबर को फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक PCB के एक सूत्र ने यह नहीं बताया कि किन घरेलू राजनीतिक मुद्दों के कारण मोहसिन नकवी बैठक में उपस्थित नहीं होंगे. नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।