एनशॉर्ट्स
भारतीय सेना ने मणिपुर में बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम, चूड़ाचांदपुर के जंगलों में ढेर किए 4 आतंकी, जानें ताजा अपडेट
मणिपुर में प्रतिबंधित कुकी संगठन से जुड़े एक संगठन के चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. भारतीय सेना के मुताबिक, चूड़ाचांदपुर इलाके में आतंकी ग्रुप ने सैनिकों के कॉलम पर हमला करने की कोशिश की थी. जवाबी कार्रवाई में ये आतंकी मारे गए हैं. ऑपरेशन के बाद, इंफाल स्थित रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शर्मा ने बताया कि मंगलवार की तड़के, इंटेलिजेंस के आधार पर एक ऑपरेशन के लिए सेना का एक कॉलम चूड़ाचांदपुर शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर खांपी गांव पहुंचा था., उसी दौरान, आतंकियों ने सैनिकों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. सैनिकों ने फायरिंग का जवाब दिया, जिसमें चार आतंकी मारे गए. यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी के सदस्य थे मारे गए आतंकी सेना के मुताबिक, मारे गए आतंकी यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के सदस्य थे. यूकेएनए, एक नॉन-एसओओ यानी ऐसा संगठन जिसने सरकार के साथ अपनी गतिविधियां (ऑपरेशन्स)
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।