एनशॉर्ट्स
59 की उम्र में सलमान खान ने फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, फिटनेस देख फैंस बोले- 'भाईजान दहाड़ने की तैयारी में हैं'
भाईजान इस साल दिसंबर में 60 साल के हो जाएंगे. लेकिन इस उम्र में भी बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार अपने गजब के फिटनेस और टोंड बॉडी से कई यंग अभिनेताओं को टक्कर दे सकते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की जिसमें एक्टर को अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते देखा गया. वायरल तस्वीरों में भाईजान का ऐसा अंदाज देख फैंस हक्के-बक्के रह गए हैं. हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें की है जिससे सबका ध्यान एक बार फिर एक्टर की तरफ गया है. इन तस्वीरों में सलमान खान शर्टलेस नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने अपनी मसल्स और एब्स को बखूबी फ्लॉन्ट किया है. फैंस भी उनके ऐसे टोन्ड बॉडी को देख भाईजान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. View this post on Instagram A post
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।