एनशॉर्ट्स
वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली 6 गेंदबाज, भारत की दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास
Most Wickets In A Single Women's World Cup Edition: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की और पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी. इस फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की. उन्होंने बल्लेबाजी में 58 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली और गेंदबाजी में 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट भी चटकाए. इस बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत दीप्ति अब महिला वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की तीसरी और भारत की पहली गेंदबाज बन गई हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिला वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।