एनशॉर्ट्स
Thamma Vs Deewaniyat: 'दीवानियत' और 'थामा' में कौन जीता कौन हारा? जानें मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी
दिवाली के मौके पर दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं. पहली 'थामा' और दूसरी 'एक दीवाने की दीवानियत', दोनों ने 21 अक्टूबर को रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर खूब दर्शक बटोरे. शुरुआती दिनों में 'थामा' ने बवाल काटा, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से दिन बीतने के साथ 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बाजी मार ली. दोनों को बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन हो चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि सेकेंड मंडे टेस्ट में दोनों में कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ले गया. 'थामा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आयुष्मान खुराना की फिल्म ने 13 दिनों में सैक्निल्क के मुताबिक 120.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 14वें दिन 8:05 बजे तक 88 लाख कमाकर फिल्म टोटल अभी तक 121.18 करोड़ रुपये बटोर चुकी है. 'एक दीवाने की दीवानियत' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म की बात करें तो इसने 13
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।