एनशॉर्ट्स
'बाबू क्या आप अंग्रेजी में…,' तेजस्वी के बयान पर आगबबूला हुए ओवैसी
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में अब 72 घंटे से भी कम समय बचा है. ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और तेज हो गया है. असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. ओवैसी ने तेजस्वी पर उन्हें चरमपंथी कहने का आरोप लगाया है. किशनगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने यह शब्द पाकिस्तान से लिया है और व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा, "बाबू चरमपंथी को तुम जरा अंग्रेजी में लिखकर दिखाओ?" 'तेजस्वी ने कहा कि ओवैसी एक चरमपंथी हैं'ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ ओवैसी ने कहा कि तेजस्वी यादव से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने ओवैसी के साथ गठबंधन क्यों नहीं किया तो इस पर तेजस्वी ने कहा कि ओवैसी एक चरमपंथी हैं. एक कट्टरपंथी हैं और एक आतंकवादी हैं. ओवैसी ने कहा कि वो मुझे 'चरमपंथी' कहते हैं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।