एनशॉर्ट्स
टीम इंडिया अगले साल 2026 में कब और किसके साथ कौन सी सीरीज खेलेगी? जानिए फुल शेड्यूल
India 2026 Cricket Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 काफी बेहतर रहा है. 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती. वहीं टीम इंडिया ने टी20 एशिया कप में भी भारत का परचम लहराया. इस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है. वहीं अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज जारी है. साउथ अफ्रीका की टीम इस साल के आखिर में भारत आने वाली हैं, जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया को अगले साल भी कई सीरीज खेलनी हैं. 2025 में बाकी हैं टीम इंडिया के ये मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है, जिसके तीन मैच हो चुके हैं. पहला मैच रद्द होने के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।